रांची, अक्टूबर 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। 28वीं सब-जूनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के पदाधिकारियों की बैठक खेलगांव में हुई। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें एरिना की तैयारी, ब्रांडिंग, टेंट व्यवस्था, खिलाड़ियों का आवास, परिवहन और अन्य तकनीकी व्यवस्थाएं शामिल थीं। एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी 9 नवंबर को रांची पहुंचेंगे। उद्घाटन समारोह 10 नवंबर को व समापन समारोह 14 नवंबर को होगा। प्रतियोगिता में देशभर से 650 खिलाड़ी और 50 तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में चेयरमैन सुनील सूर्यात, वाइस चेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.