गाजीपुर, जनवरी 5 -- गाजीपुर, संवाददाता। पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए शुरू की गई शासन की महत्वाकांक्षी पहल संपूर्ण समाधान दिवस में जिस हिसाब से शिकायतें आ रही हैं, उसके अनुसार निस्तारण नहीं हो पा रहा है। सोमवार को जिले की सभी तहसीलों में कुल 279 शिकायते आयी। जिसमें से महज 25 शिकायतों का निस्तारण हो सका। 254 फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। डीएम अविनाश कुमार और एसपी डा. ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील कासिमाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 58 फरियादी शिकायतों के निस्तारण होने की उम्मीद लगाये पहुंचे थे, जिसमें पांच फरियादियों के शिकायतों का निस्तारण हो सकता। डीएम ने अधिकारियों को शासन की मंशा का पाठ पढ़ाया और कहा कि हर संभव प्रयास हों कि मामले दोबारा समाधान दिवस में न आएं। अधिकारियों को उन्हें समय पर निस्तारित करना चाहिए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.