गोपालगंज, फरवरी 11 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने विश्वम्भरपुर थाने के काला मटिहनिया व मांझागढ़ थाने के श्रीरामपुर गांव के समीप से 278 लीटर शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तस्करों की दो बाइक भी जब्त की। गिरफ्तार तस्कर जादोपुर थाने के नवादा गांव का रंजन कुमार, गम्हरिया गांव का भरत यादव व मांझागढ़ थाने के श्रीरामपुर गांव का मुन्ना कुमार है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि तीनों तस्करों पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...