रायपुर, फरवरी 13 -- छत्तीसगढ़ के डिप्टी चीफ मिनिस्टर विजय शर्मा ने शुक्रवार को जनवरी 2024 से अबतक राज्य में नक्सलियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी दी। शर्मा के मुताबिक इस दौरान 532 नक्सली मारे गए हैं, 2004 गिरफ्तार हुए हैं और 2,700 ने सरेंडर किया है। उन्होंने कहा कि सरकार 31 मार्च तक नक्सलवाद के खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। नवा रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृह एवं जेल विभाग के कार्ययोजना की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम ने बताया कि पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन ने नक्सलवाद की कमर तोड़ दी है। नक्सलवाद के खिलाफ सरकार का इरादा साफ है और हम पूरी ताकत से काम कर रहे हैं ताकि 31 मार्च, 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो जाए। शर्मा ने कहा कि सुरक्षा बलों ने ज...