लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- सिंगाही, संवाददाता। गांव के खलिहान और चरागाह जैसी सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा एक गंभीर समस्या है। ब्लाक निघासन की एक ग्राम पंचायत में करीब 270 बीघा चारागाह व खलिहान की जमीन बताते हुए डीएम से शिकायत करते हुए खलिहान व चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की है। ब्लाक निघासन की ग्राम पंचायत भेडौरा मसुरहा में करीब 52 अलग-अलग गाटा संख्याओं की करीब 270 बीघा खलिहान व चारागाह की संयुक्त जमीन पर अतिक्रमणकारियों का अवैध कब्जा है। जनसुनवाई के माध्यम से काबिज जमीन की गाटा संख्याओं को उजागर करते हुए कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने भूमि खाली कराने लिए डीएम से शिकायत की थी। जिस पर डीएम ने संज्ञान लेते हुए एसडीएम निघासन को जांच करने का आदेश दिया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि डीएम के आदेश के 15 दिन बीत जाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.