सोनभद्र, जनवरी 31 -- सोनभद्र, संवाददाता। शाहगंज थाना क्षेत्र के नरैना गांव निवासी किसान राकेश कुमार सिंह ने धान एवं गेहूं की खरीद-फरोख्त में करीब 27 लाख 95 हजार रुपये से अधिक की ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। उनके निर्देश पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने संबंधित व्यापारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित किसान राकेश कुमार ने बताया कि ग्राम खैराही निवासी संतोष कुमार जायसवाल ने पिछले वर्ष में उसके खलिहान से धान व गेहूं खरीदा ग्था। कुल लेनदेन लगभग 27,95,290 रुपये का था। आरोप है कि विपक्षी ने केवल 57,423 रुपये का एक चेक दिया और शेष रकम दिसंबर 2025 तक भुगतान करने का आश्वासन दिया था। इस संबंध में थाने पर लिखापढ़ी भी हुई थी। पीड़ित का कहना है कि समय बीतने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। कई बार संपर्क करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.