गोपालगंज, फरवरी 6 -- गोपालगंज, नगर संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में गोपालगंज जिला पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। 10 फरवरी से जिले में सामूहिक दवा सेवन अभियान की शुरुआत की जाएगी। जिसके तहत 27 लाख 94 हजार से अधिक लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल गोपालगंज में मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि फाइलेरिया मुक्त गोपालगंज बनाना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए आमजन की सक्रिय भागीदारी बेहद आवश्यक है। सिविल सर्जन ने जानकारी दी कि 11 फरवरी को जिलेभर में मेगा एमडीए कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर बूथ लगाकर स्वास्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.