उन्नाव, मई 26 -- उन्नाव, संवाददाता। बिजली विभाग ने भले ही रिवैंप और विशेष योजना के तहत शहर की लाइन दुरुस्त करने में 27.22 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। फिर भी रात में पीडी नगर और कब्बाखेड़ा पावर सब स्टेशन के उपभोक्ता कार्यशैली से खुश नहीं हैं। सोनिक से आई 33 केवी लाइन में फॉल्ट आया तो रविवार रातभर पीडी नगर सब स्टेशन से जुड़ी 45 हजार की आबादी अंधेरे में रही। इसके बाद 33 केवी की आपूर्ति शुरू हुई तो ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए। फीडर बंद करने पड़े तो सोमवार सुबह लोग पानी को तरस गए। शहर में गर्मी के साथ बिजली कटौती ने लोगों का जीन दुश्वार कर दिया है। बिजली विभाग ने शहर को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के लिए रिवैंप और विशेष योजना के तहत करीब 27.22 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। जर्जर पोल बदलने के साथ नई एलटी लाइन (एबी केबल) डाली गई है। आए दिन फुंकने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.