नोएडा, जनवरी 16 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के लोगों को इस बार गर्मी में बिजली कटने की समस्या का सामना करना नहीं पड़ेगा, क्योंकि विद्युत निगम ने ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। 27 हजार से अधिक ट्रांसफार्मर की मरम्मत के साथ जीपीएस से मैंपिंग भी की जा रही है। अगर भविष्य में ट्रांसफार्मरों में कोई दिक्कत आती है तो संबंधित कर्मचारियों को जवाब-तलब भी किया जाएगा। जिले में विद्युत निगम के 27 हजार 500 ट्रांसफार्मर हैं। इनमें 63 केवीए से 650 केवीए तक के ट्रांसफार्मर शामिल हैं। इन ट्रांसफार्मरों की जांच और मरम्मत के लिए विद्युत निगम ने कार्य शुरू कर दिया है। इस दौरान देखा जाएगा कि ट्रांसफार्मरों में कोई खामी तो नहीं है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) विवेक कुमार पटेल ने बताया कि गर्मियों को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफा...