जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- साकची शीतला मंदिर के पास स्थित पुलिस अस्पताल एक बार फिर शुरू हो गया है। शुक्रवार को एसएसपी पीयूष पांडेय ने अस्पताल परिसर के जीर्णोद्वार का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। एसएसपी ने बताया कि फिलहाल इस अस्पताल में 9 बेड की सुविधा होगी। अभी यहां प्राथमिक उपचार ही किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मियों को रेफर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे जिले के 2200 पुलिसकर्मियों को तो फायदा पहुंचेगा ही। आम जनता को भी लाभ होगा। यहां बीच-बीच में हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया जाएगा और बेड की संख्या बढ़ाने पर भी काम किया जा रहा है। यह अस्पताल लगभग 70 साल पहले बना था। साल 1998 तक यहां बेड की सुविधा थी, पर धीरे-धीरे यह बंद होता चला गया। एक बार फिर से इसकी शुरुआत की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...