फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम का बकायेदारों पर 13 करोड़ रुपया फंसा है। 27 साल पुरानी ऋ ण वसूली केलिए फिर से निगम की ओर से कवायद की गयी है। पिछले वर्षो में भी एकमुश्त समाधान योजना के माध्यम से बकायेदारों पर शिकंजा कसा गया मगर इससे कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा और वसूली भी कोई ज्यादा नहीं हो सकी। अब फिर से निगम की ओर से बकाया वसूली के लिए जोर लगाया गया है और नवीन एक मुश्त समाधान योजना प्रभावी की गयी है। अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के संचालन वर्ष 1998 से वर्षो तक स्वत: रोजगार योजना के अलावा विभिन्न प्रकार की योजनाओं में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को ऋण प्रदान किया गया था। इसमें मार्जिन मनी ऋण और स्वच्छकार ऋण प्रदान किया गया था जो कि चार और छह फीसदी ब्याज पर उपलब्ध कराया गया था। लंबे समय के ...