नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- गूगल (Google) आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहा है। इस खास मौके पर गूगल ने एक खास डूडल लाइव किया है। यह डूडल गूगल का पहला लोगो है। इस साल का डूडल पुरानी यादों को ताजा करने वाला है। यह डूडल यूजर्स को याद दिलाता है कि गूगल कितना लंबा सफर तय कर चुका है। होमपेज पर दिए गए संदेश में गूगल ने लिखा, 'आज का डूडल गूगल के 27वें जन्मदिन का प्रतीक है। इतने सालों तक हमारे साथ सर्च करने के लिए धन्यवाद!'27 सितंबर क्यों? गूगल की आधिकारिक स्थापना 4 सितंबर 1998 को हुई थी। अब यह 27 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाता है। यह बदलाव कंपनी के शुरुआती सेलिब्रेशन से जुड़ा है, जब पहली बार इसी दिन डूडल का इस्तेमाल किया गया था। सालों से 27 सितंबर ही वह दिन बन गया है जब गूगल अपनी ग्रोथ पर नजर डालता है। ग्लोबल टेक लीडर तक का सफर लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.