सासाराम, दिसम्बर 23 -- सासाराम। परिवहन विभाग की टीम ने सासाराम शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग के दौरान 270600 रुपए जुर्माने की वसूली की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में तीनों मोटर यान निरीक्षक व एसआई के द्वारा सघन वाहन जांच की गई। दोपहिया वाहनों से लेकर चारपहिया वाहनों की जांच की गयी। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस अभियान में 27 वाहनों को जब्त किया गया। मोटर यान निरीक्षक केके त्रिठापी ने बताया कि प्रतिदिन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें हेलमेट के अलावे वाहनों के कागजातों की जांच की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...