दुमका, फरवरी 13 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत लखीकुंडी वाटर पार्क के पास के एक मकान में 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। महिला का शव किराए के मकान में फांसी से लटका मिला है। यह घटना गुरुवार को दोपहर की है। परिजनों ने महिला की हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटका देने की आशंका जताई है। महिला का घुटना पलंग से सटा हुआ था और पलंग के बिस्तर पूरी तरह से बिखरे पड़े हुए थे। मकान का दरवाजा खुला हुआ था। पुलिस भी प्रथम दृष्टया में हत्या की घटना मानकर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। महिला के पति सुदीप सिंह मूलरूप से दुमका शहर के सरायरोड का निवासी है। उसने अपने पैतृक मकान को बिक्री कर धर्मस्थान के मुख्य पुरोहित नेपाल पंडित जी के मकान को किराए पर ले रखा है। किराए के मकान में वह अपनी पत्नी, दो बच्चे और मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.