सिद्धार्थ, दिसम्बर 11 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। आबकारी विभाग के विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत संयुक्त आबकारी टीम ने मिश्रौलिया पुलिस के साथ ओदनवा ताल, मंझरिया, भगवता ताल व आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर बुधवार को दबिश दी। दबिश के दौरान टीम ने 27 लीटर अवैध शराब बरामद की और 150 किलो महुआ लहन को मौके पर नष्ट कर दिया। अवैध शराब व लहन बरामदगी के आधार पर आबकारी अधिनियम की धारा में दो केस दर्ज किए गए हैं। आबकारी निरीक्षक बांसी संजय पांडेय ने बताया कि विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...