अररिया, दिसम्बर 17 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने सोमवार की शाम कमलदाहा पंचायत के बखरी फुलबाड़ी वार्ड संख्या 11 स्थित एक घर में छापेमारी कर साढ़े 27 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त किया। इसके साथ ही पुलिस ने मौके पर ही एक कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बखरी फुलबाड़ी वार्ड संख्या 11 निवासी फुलचन्द्र कुमार पिता लखी राम मुरमुर बपने घर में चोरी छिपे देसी चुलाई शराब बेचता है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कारवाई को लेकर दारोगा उद्दीन परवेज सहित पुलिस बल को बताये गए जगह पर भेजा। जैसे ही पुलिस गाड़ी उनके घर के निकट पहुंचा एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से उस व्यक्ति को पकड़ कर घर की तलाशी लेने पर गुहाल घर से काली व उजली पन्नी में बंधा हुआ देसी चुलाई शराब बरामद किया गया। इस प्रकार क...