चंदौली, जून 12 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने लोको कॉलोनी हनुमान मंदिर चौराहा के समीप से बुधवार को तीन अंतरराज्यीय तस्करों को करीब करीब 27 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुटी है। पीडीडीयू नगर सीओ राजीव सिसोदिया ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा और आरपीएफ एसआई अमरजीत दास टीम के साथ लोको कॉलोनी हनुमान मंदिर चौराहे के पास संदिग्धों की निगहबानी कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर झोला और बैग में शराब लेकर किसी ट्रेन से बिहार जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस और आरपीएफ की टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां तीन तस्करों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.