मधुबनी, मार्च 5 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। बच्चों को कुपोषण से मुक्त बनाने तथा रक्त की कमी की समस्या को दूर करने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का आगाज मंगलवार हुआ। सदर अस्पताल परिसर में डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बच्चों को दवा खिलाकर इसकी शुरुआत की। डीएम ने बताया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत बाल मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य जिले में 4 मार्च को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा 7 मार्च को छूटे हुए बच्चों को मॉप अप राउंड के तहत दवा खिलाई जाएगी। कार्यक्रम के अंतर्गत 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में एवं सरकारी तथा निजी विद्यालय पर अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कहा कि भारत सरकार के अभियान के तहत आंगनबाड़ी जाने वाले लक्षित 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों तथा स्कूल जाने वाले 6 वर्ष 19 वर्ष तक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.