नई दिल्ली, फरवरी 1 -- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एक महिला SWAT कमांडो की हत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने कमांडो काजल चौधरी की हत्या की गुत्थी सुलझा दी है। पुलिस जांच में यह साफ हो गया है कि यह हत्या महज गुस्से का नतीजा नहीं थी, बल्कि इसके पीछे 27 लाख रुपये का होम लोन और उसकी EMI का विवाद था। पुलिस के मुताबिक, जिस फ्लैट की किश्तें सुकून छीन रही थीं, उसी को लेकर हुए झगड़े ने काजल की जान ले ली।27 लाख का लोन बना जी का जंजाल पुलिस सूत्रों के मुताबिक, काजल और उनके पति अंकुर ने द्वारका मोड़ इलाके में एक घर खरीदा था। इसके लिए दंपति ने 27 लाख रुपये का लोन लिया था। पुलिस का कहना है कि इसी लोन की किश्तें चुकाना दोनों के बीच भारी तनाव की वजह बन गया था। आरोपी पति अंकुर ने पूछताछ में बताया कि दोनों आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.