लखनऊ, मार्च 21 -- पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं में ऋण दिलाया जाएगा। इसके लिए 27 मार्च को बैंकों की तरफ से इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में लोन मेला लगाया जाएगा। जिलाधिकारी विशाख जी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स के साथ हुई बैठक में इसका निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्स सरकार की विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों पर तत्परता के साथ निर्णय लें। पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराएं। ताकि सभी पात्र लाभार्थी आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता दर्ज करा सकें। जिले का सीडी रेशियो गत तिमाही 46.12 प्रतिशत रहा। बैंकर्स को सीडी रेशियो में वृद्धि करने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। डीएम ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में भी सभी बैंकर्स के लंबित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.