मधुबनी, फरवरी 22 -- झंझारपुर। महरैल में रामनवमी पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रामनवमी शोभायात्रा समिति महरैल की ओर से 27 मार्च को विशाल रामनवमी शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर रविवार को उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। आयोजन को लेकर नई कमेटी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से मिहीर ठाकुर को अध्यक्ष, सतीश झा को सचिव तथा अभिषेक चौधरी को कोषाध्यक्ष चुना गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि 27 मार्च को शोभायात्रा दोपहर 1 बजे महरैल रेलवे स्टेशन चौक स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा महरैल, कर्णपुर, हरना और हरड़ी सहित झंझारपुर-अंधराठाढ़ी के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए क्षेत्र में भ्रमण करेगी।यात्रा में धार्मिक झांकियां, ढोल-नगाड़े और भक्ति गीतों के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्शों का...