कटिहार, फरवरी 14 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि इंटरमीडिएट एवं वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर जिले में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कटिहार में कुल 9 मूल्यांकन केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां दो हजार से अधिक परीक्षक इंटर और मैट्रिक की कॉपियों की जांच करेंगे। प्रशासन ने पारदर्शी और समयबद्ध मूल्यांकन के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से 10 मार्च तक चलेगा। 3 और 4 मार्च को होली के कारण कार्य स्थगित रहेगा। वहीं मैट्रिक की कॉपियों की जांच 2 मार्च से 13 मार्च तक की जाएगी। सभी केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य एक ही पाली में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। जो परीक्षक निर्धारित संख्या में कॉपियां जांच नहीं पाएंगे, उन्हें शाम 6 बजे तक रुकना होगा। 26...