बरेली, फरवरी 11 -- बरेली। ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन की तरफ से होली के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाला महामूर्ख सम्मेलन आगामी 27 फरवरी को उपजा प्रेस क्लब में होगा। संस्था की बैठक में अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम में अंकुर किशोर सक्सेना, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत और कवयित्री संचालिका उन्नति शर्मा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सैयद सिराज अली महासचिव सुनील धवन, भूपेंद्र नाथ वर्मा, रोहित राकेश, प्रदीप मिश्रा, कमल श्रीवास्तव, हरजीत कौर, दिलशाद, मेराज रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...