प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज। श्री राधेश्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से लगातार 15वें वर्ष बाबा खाटू श्याम की निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। ट्रस्ट पदाधिकारी यात्रा की भव्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। बाबा की श्याम की रथ यात्रा 27 फरवरी को राजर्षि टंडन मंडपम, सम्मेलन मार्ग से सुबह आठ बजे निकलेगी। जो रामबाग स्थित श्री खाटू श्याम व सालासर बालाजी धाम मंदिर पहुंचेगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल ने बताया कि यात्रा के दौरान पुष्प व इत्र वर्षा की जाएगी। बाबा को छप्पन भोग लगाया जाएगा और भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...