संतकबीरनगर, फरवरी 25 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के लिए लगातार प्रयासरत है। राज्य महिला आयोग द्वारा जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उसी कड़ी जनपद में 27 फरवरी को सुबह 11 बजे प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी आएंगी। खलीलाबाद तहसील सभागार में महिला उत्पीड़न के घटनाओं की समीक्षा की जाएगी। महिलाओं का पक्ष सुना जाएगा। जनसुनवाई के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्या द्वारा महिला बन्दी गृह, बालिका, महिला गृह, आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...