बरेली, दिसम्बर 10 -- कक्षा एक से पांच तक कुल 606 डेस्क-बेंच खरीदे जाएंगे बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। सीएम योगी के नेतृत्व में पीएमश्री योजना के तहत जिले के सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिले के 27 कंपोजिट एवं प्राथमिक पीएमश्री विद्यालयों के लिए 40.10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसके माध्यम से कक्षा एक से पांच तक कुल 606 डेस्क-बेंच खरीदे जाएंगे। फरवरी 2026 तक सभी विद्यालयों में फर्नीचर आपूर्ति का लक्ष्य तय किया गया है। फर्नीचर खरीद की प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से होगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनाई गई समिति में सीडीओ, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक और डायट प्राचार्य शामिल हैं। कक्षा एक व दो के लिए 303 यूनिट और कक्षा तीन से पांच के लिए 303 यूनिट फर्नीचर स्वीकृत किए गए हैं। लोक निर्माण वि...