बगहा, अक्टूबर 4 -- बेतिया। नगर निगम के 27 पार्षदों ने नगर निगम की उप मेयर गायत्री देवी के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। निगम की पार्षद गुड़िया देवी सहित 27 पार्षदगण ने नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव को सामूहिक आवेदन पत्र देकर उपमहापौर गायत्री देवी के पदस्थापित होने के समय से ही स्वयं और अपने पुत्र रमन गुप्ता सहित अन्य पुत्रों द्वारा लगातार उपमहापौर के वैधानिक पद का दुरुपयोग अपने निजी लाभ के लिए करने का आरोप लगाया है। साथ ही उपमहापौर द्वारा बीते 29 अप्रैल को संपन्न नगर निगम बोर्ड की सामान्य बैठक के संदर्भ में झूठी एवं गलत आरोप लगाने की जांच का अनुरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उप महापौर के पुत्र रमन गुप्ता सहित अन्य पुत्रों द्वारा उपमहापौर पद का दुरुपयोग अपने निजी लाभ के लिए लगातार कर रहे है। जिसमें उपमहापौर द्वारा नगर विकास एवं आवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.