प्रयागराज, नवम्बर 18 -- प्रयागराज। डीडीओ जीपी कुशवाहा ने बताया है कि बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के लिए लाभार्थियों का साक्षात्कार 27 नवंबर को होगा। ग्रामीण क्षेत्र में व्यवसाय के इच्छुक लोग आवेदन कर सकते हैं। परियोजना की लागत व्यवसाय के लिए दो लाख, सेवा उद्योग के लिए अधिकतम पांच लाख रुपये तक अनुमन्य है। अनुसूचित जाति-जनजाति, दिव्यांग लाभार्थी को अनुदान के रूप में प्रति इकाई ऋण के सापेक्ष 35 प्रतिशत या फिर अधिकतम 70 हजार रुपये दी जाएगी। सामान्य लाभार्थियों को ऋण का 25 फीसदी या अधिकतम 50 हजार रुपये छूट अनुमन्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...