हाजीपुर, फरवरी 7 -- महनार । संवाद सूत्र बछवारा रेल खंड के अंतर्गत शाहपुर पटोरी एवं वासुदेवपुर चंदेल फ्लैग स्टेशनों के बीच स्थित 27 नंबर 'सी' रेलवे फाटक को यथावत बनाए रखने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व मध्य रेल के रेल यात्रा प्रबंधक, हाजीपुर को लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में फाटक को बंद किए जाने की प्रस्तावित योजना पर गंभीर आपत्ति जताई गई है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यदि 27 नंबर सी रेलवे गेट को बंद कर गेट संख्या 28 के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया, तो छात्रों को विद्यालय पहुंचने में प्रतिदिन 45 से 60 मिनट अतिरिक्त समय लगेगा। इससे न केवल बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी, बल्कि अभिभावकों की भी परेशानी बढ़ेगी। आवेदन में बताया गया है कि रेलवे गेट संख्या 27 सी लोदीपुर, वासुदेवपुर चंदेल, सुपौल तारा धमौन सहित कई ग...