गुड़गांव, दिसम्बर 15 -- गुरुग्राम। सांसद खेल महोत्सव के आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 27 से 29 दिसंबर तक गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह करेंगे। खेल विभाग के उपनिदेशक गिरिराज सिंह ने बताया कि इस खेल महोत्सव में गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुरुग्राम, रेवाड़ी और नूंह जिलों के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, जो 22 दिसंबर तक जारी रहेगी। महोत्सव के दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, बॉक्सिंग, आर्चरी, जूडो और जिम्नास्टिक सहित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इससे ख...