भागलपुर, जनवरी 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार प्रोविंशियल बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन की भागलपुर जिला कमेटी की बैठक गुरुवार को बैंक ऑफ बड़ौदा में आयोजित हुई। बैठक में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से 27 जनवरी 2026 को आहूत देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। महासचिव अरविंद कुमार रामा ने कहा कि इंडियन बैंक एसोसिएशन की सहमति के बावजूद केंद्र सरकार बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने में देरी कर रही है। हड़ताल के माध्यम से बैंककर्मी अपनी इस मांग को पुरजोर तरीके से उठाएंगे। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता एपी सिंह ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...