बरेली, जनवरी 19 -- बरेली। को-ऑपरेटिव बैंक स्टाफ एसोसिएशन की जिला यूनिट बरेली और को-ऑपरेटिव बैंक इम्प्लाइज यूनियन, बरेली की संयुक्त साधारण आम सभा की बैठक रविवार को बैंक मुख्यालय सभागार में हुई। बैठक में 27 जनवरी को प्रस्तावित पूर्ण हड़ताल को सफल बनाने पर विचार हुआ। इसके साथ ही बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई, जिनमें वेतनमान/वेतन पुनरीक्षण, ग्रेच्युटी राशि को 25 लाख किए जाने, पर्याप्त स्टाफ की तैनाती, अवकाश के दिनों में कार्य कराए जाने की समस्या, ऋण योजनाओं की स्वीकृति प्रक्रिया, रिक्त पदों पर भर्ती के मुद्दे शामिल रहे। मनोज कुमार चतुर्वेदी, सोहन कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.