सासाराम, मार्च 8 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोन उच्चस्तरीय नहर बेदा में स्नान करने के दौरान डूबे युवक का शव 27 घंटे बीत जाने के बाद भी बरामद नहीं किया गया। युवक सासाराम स्थित एबी क्रिकेट अकादमी के छात्रावास में रहकर क्रिकेट का अभ्यास करने के लिए बोकारा से आया था। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। नहर का पानी बंद कराये जाने के बाद भी शव बरामद नहीं किया जा सका। जबकि स्थानीय गोताखोर द्वारा शव की बरामदगी को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम भी खोजबीन में लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.