प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता आबकारी विभाग की शराब की बची दुकानों के लिए दूसरे चरण की ई लॉटरी 27 मार्च को होगी। आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह की ओर से इसका आदेश सभी जिलों के जिलाधिकारियों व जिला आबकारी अधिकारियों को भेज दिया गया है। 23 मार्च शाम पांच बजे तक आवेदन करना होगा, 25 मार्च शाम पांच बजे तक आए आवेदन पत्रों की जांच करने के बाद डेटा लॉक कर दिया जाएगा। 27 मार्च को सुबह 11 बजे ई लॉटरी होगी। इसका स्थान जिलाधिकारी अभी तय करेंगे। दो अप्रैल शाम छह बजे तक दूसरे चरण में उठीं दुकानों के अनुज्ञापियों को शुल्क जमा करना होगा। प्रयागराज में पहले चरण की लॉटरी छह मार्च को हुई थी। जिले में शराब की 19 दुकानों का उठान नहीं हो सका था। इसमें अधिकांश देसी शराब की दुकानें थीं। जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्र का कहना है कि इसमें कुछेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.