अलीगढ़, फरवरी 25 -- अलीगढ़। उत्तर प्रदेश श्री अन्न पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय मिलेट्स रेसपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन क्वार्सी कृषि फार्म परिसर में 27 फरवरी को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत जिलास्तरीय रोड शो का आयोजन प्रातः नौ बजे से कलैक्ट्रेट सभागार से सेन्टर प्वाइंट होते हुए, गॉधी आई हास्पीटल रामघाट रोड से क्वार्सी फार्म परिसर तक आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उप कृषि निदेशक चौधरी अरूण कुमार ने दी। 0-28 को होगा मदर टच में वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम अलीगढ़। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को सुबह साढ़े नौ बजे से मदर टच सीनियर सेकेंडरी स्कूल ताला नगरी में...