दुमका, जुलाई 23 -- दुमका। झारखंड बालक एवं बालिका अंडर 14, 17 एवं 19 टीम के गठन को लेकर झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट संघ द्वारा एक दिवसीय सलेक्शन ट्रायल कैंप रांची के धुर्वा गोलचक्कर मैदान पर रविवार 27 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए दुमका जिला टेनिस बाल क्रिकेट संघ के सचिव संदीप कुमार जय बमबम ने बताया कि अंतिम रुप से चयनित झारखंड की बालक एवं बालिका टीम आगामी 18 से 20 अगस्त तक करनैल सिंह स्टेडियम नई दिल्ली में प्रस्तावित अंडर 14 नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप, 17 से 20 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रस्तावित अंडर 19 चैंपियनशिप तथा 14 से 17 अक्टूबर तक राजस्थान के दौसा में आयोजित होने वाली अंडर 17 चैंपियनशिप अर्थात मिनी सब जुनियर, जूनियर एवं सब जुनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप में भाग लेगी। श्री बमबम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.