प्रयागराज, फरवरी 24 -- महाकुम्भ नगर। पौष पूर्णिमा 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुम्भ का औपचारिक समापन 27 फरवरी को होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं समापन समारोह में आएंगे और इस दुनिया के सबसे बड़े आयोजन में अपनी भूमिका का निर्वहन करने वालों के प्रति आभार प्रकट करेंगे। समापन समारोह को लेकर मेला प्राधिकरण के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि उससे पहले तीन और वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाने की तैयारी है। एक वर्ल्ड रिकॉर्ड सोमवार को स्वच्छता का बनाने की कोशिश होगी। इसमें 15 हजार से अधिक स्वच्छताकर्मी एक साथ स्वच्छता का महाभियान चलाएंगे। इसके अलावा दो अन्य रिकॉर्ड भी बनाए जाएंगे। महाकुम्भ शुरू होने से महीनों पहले मुख्यमंत्री तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे थे। महाकुम्भ में पुण्य की डुबकी का संदेश इतने बड़े पैमाने पर पूरे विश्व में गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.