मुरादाबाद, फरवरी 2 -- राष्ट्रीय पर्व होली समिति ने रंग एकादशी की शोभायात्रा 27 फरवरी दिन शुक्रवार को निकालने का निर्णय लिया है। संरक्षक आजाद कुमार टंडन के आवास पर हुई बैठक में बताया कि इसमें आठ झांकियां, छह ढोल, दो बैंड और चार घोड़ों पर सवार स्वरूप(कलाकार) रहेंगे। शोभायात्रा खत्री धर्मशाला बाजीगरान से दोपहर 2 बजे आरंभ होगी और बुध बाजार पुलिस चौकी पहुंच कर संपन्न होगी। अध्यक्षता राकेश कुमार टंडन ने की। विजय कुमार टंडन, संजीव टंडन, कृष्ण मुरारी त्रिपाठी, गोपाल टंडन, राजेंद्र कुमार टंडन, हर्षि अरोड़ा, शिव टंडन, दिनेश कपूर, जगदंबा प्रसाद शर्मा शामिल रहे। संचालन रवि मेहरोत्रा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...