रुडकी, फरवरी 20 -- आर्य समाज नारसन कलां का 88 वां तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 27 फरवरी से आयोजित किया जाएगा। आर्य समाज के मुख्य प्रबंधक स्वामी सत्यानंद ने बताया कि तीन दिवसीय इस सम्मेलन में कई प्रदेशों के उच्च कोटि के विद्वान एवं भजनोपदेशक पहुंचेंगे। इसके अलावा सामाजिक व राजनीतिक लोग भी सम्मेलन में शिरकत करेंगें। क्षेत्र व दूर दराज के आर्य समाज विचारधारा से जुड़े लोगों को भी सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया है। उत्सव में दिन के अलावा रात में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...