पीलीभीत, जनवरी 8 -- पीलीभीत। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर 27 जनवरी को बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। यह निर्णय पांच दिवसीय बैंकिंग की लंबित मांग को लेकर लिया गया है। मार्च 2024 में आईबीए (आईबीए) और यूएफबीयू के बीच हुए वेतन संशोधन समझौते में सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने की प्रतिबद्धता जताई गई थी। पर इसे लंबे समय बाद भी लागू नहीं किय गया है। एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के उप्र क्षेत्र के सहायक महामंत्री एवं यूएफबीयू के जिला संयोजक शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि चार जनवरी को चलाया गया सोशल मीडिया अभियान बेहद सफल रहा। एक्स पर हैशटैग फाइव डे को लाखों इंप्रेशन मिले। शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण बैंक कर्मचारी अब बड़े आंदोलन के लिए मजबूर हैं। यदि 27 जनवरी की हड़ताल के बाद भी सरकार न...