बरेली, दिसम्बर 22 -- बरेली। सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी का 814वां उर्स अजमेर में जारी है। कुल की रस्म 27 दिसंबर को अदा की जाएगी। दरगाह आला हजरत पर भी सुबह 11 बजे कुल की रस्म होगी। यह रस्म दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हानी मियां की सरपरस्ती और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की सदारत में अदा की जाएगी। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि उर्स में शिरकत के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंद अजमेर पहुंच रहे हैं। बरेली से भी जायरीन का जत्था रवाना हो चुका है। सिटी स्टेशन पर अलग-अलग सूबों से बसों के जरिए जायरीन पहुंच रहे हैं। अब तक सैकड़ों जायरीन बरेली पहुंच चुके हैं, जिनका पड़ाव सिटी सब्जी मंडी से दूल्हा मियां की मजार तक बनाया गया है। जायरीन की सहूलियत के लिए नगर निगम और दरगाह प्रशासन की ओर से 24 दिसंबर तक कैंप लगाया गया है। कैंप में ...