जहानाबाद, दिसम्बर 2 -- अधिक से अधिक किसानों का निबंधन शीघ्र कराते हुए धान अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाएं जिला पदाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति कार्यों की समीक्षा बैठक अरवल, निज प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित बैठक कक्ष में धान अधिप्राप्ति कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा प्राप्त अद्यतन प्रतिवेदन के अनुसार, विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 27 किसानों से 1201 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति की जा चुकी है। सभी प्राथमिक कृषि साख समितियों एवं धान क्रय केंद्रों पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए बैनर, पोस्टर, दीवार लेखन आदि की व्यवस्था की गई है, जिससे अधिक से अधिक किसान धान अधिप्राप्ति योजना का लाभ उठा सकें। बैठक...