पटना, फरवरी 19 -- पथ निर्माण विभाग के 27 कार्यपालक अभियंता (असैनिक) को अधीक्षण अभियंता (असैनिक) के पद पर प्रोन्नति मिली है। पथ निर्माण विभाग की स्क्रीनिंग समिति की अनुशंसा के बाद गुरुवार को प्रोन्नति संबंधी अधिसूचना जारी हुई है। कार्यपालक अभियंता से अधीक्षण अभियंता बनने वालों में इंद्रजीत कुमार आर्य, शैलेंद्र भारती, प्रमोद कुमार, राणा प्रभाष चंद्र, जितेंद्र प्रसाद, लालकेश्वर कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, अंजनी कुमार, अजय कुमार, अनिल कुमार सिंह, प्रभात कुमार, राकेश कुमार, सुशील कुमार झा, रवि वर्मा, शशि भूषण सिंह, अरविंद प्रसाद गुप्ता, खुर्शीद करीम, मिथिलेश कुमार चौधरी, नीतू मणि, रेजी सिंह, सीमा रानी, संजू कुमारी, रूबी रानी, आलोक कुमार ठाकुर, अभय कुमार, दीपेश कुमार और अरविंद कुमार शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...