गिरडीह, जून 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और लू से बेहाल लोगों को बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने राहत दी है। करीब तीन घंटे तक मूसलाधार हुई बारिश से शहर और गांवों की कई सड़कें लबालब हो गई। बारिश ने जिलेभर की यातायात सेवाओं को भी प्रभावित किया है। बस सेवाओं के साथ सड़कें भी बाधित होती रही। हालांकि पूरे दिन में एक-दो बार धूप निकाली, लेकिन बादल के चलते धूप गायब हो गई। सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद अचानक गरज के साथ करीब तीन घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। गरज के साथ बारिश से कहीं भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। हालांकि इसके पूर्व मंगलवार रात जिला प्रशासन ने 18, 19 और 20 जून को बारिश होने और इससे बचने से सम्बंधित सतर्कता सूचना जारी कर दी थी। 29 डिग्री पर लुढ़का तापमान: गर्मी का तापमान शुक्रवार को बारिश के बाद काफी नीचे लुढ़क गया। अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.