भागलपुर, जनवरी 11 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा बूढ़ानाथ मंदिर प्रांगण में 27 अप्रैल को परशुराम सेवा संस्थान (राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा) की ओर से सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्थान के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ई. आशुतोष झा, कृष्णानंद मिश्रा, परमानंद पांडेय, सूरज प्रभात, ध्रुव मिश्रा, सुबोध उपाध्याय, अश्वनी कुमार झा, विमलेन्दु मिश्रा, प्रियांशु पांडेय, अनमोल मिश्रा, अभिषेक तिवारी, अंकित कुमार आदि जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...