गढ़वा, अप्रैल 20 -- केतार। प्रखंड राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के द्वारा राष्ट्र गौरव दानवीर भामाशाह की जयंती मनाने को लेकर शनिवार को बैठक की गई। उसमें सर्वसम्मति से 27 अप्रैल को भामाशाह की जयंती लोहिया समता उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उक्त संबंध में राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बड़े ही हर्षोल्लास के साथ दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई जाएगी। उसमें सभी समुदाय के लोग को आमंत्रित किए गए हैं। मौके पर सचिव मूंगा साह, कोषाध्यक्ष अरुण देव गुप्ता, प्रखंड मीडिया प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, उप सूचना मंत्री अजय गुप्ता सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...