दुमका, फरवरी 19 -- सिदो कान्हू मुर्मू विश्ववि‌द्यालय में गुरुवार को सभी पदाधिकारियों तथा विवि के सभी 27 अंगीभूत महावि‌द्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रोफेसर-इन-चार्ज की एक समन्वय बैठक कुलपति प्रो कुनुल कांडिर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे, जबकि सभी महावि‌द्यालयों के प्राचार्य ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। इस बैठक का मुख्य उ‌द्देश्य विश्ववि‌द्यालय की नीतियों, निर्णयों और महावि‌द्यालयों की कार्यप्रणाली के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना तथा जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं का समाधान करना था। बैठक की शुरुआत में विश्ववि‌द्यालय प्रशासन की ओर से महाविद्यालयों को शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद कॉलेजवार समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान की दिशा में आवश...