नई दिल्ली, अगस्त 9 -- NBCC result: सरकारी स्वामित्व वाली एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बेहतर आय के चलते कंपनी का नेट प्रॉफिट 26 प्रतिशत बढ़कर 135.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 107.19 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून अवधि के दौरान कुल आय बढ़कर 2,465.48 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 2,196.20 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान, एनबीसीसी लिमिटेड ने 557.42 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट और 12,272.99 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की।सोमवार को शेयर पर रहेगी नजर तिमाही नतीजे के बाद अब सोमवार को एनबीसीसी लिमिटेड के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर 105.85 रुपये पर बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.