औरंगाबाद, फरवरी 20 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। कासमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए बक्सी बिगहा मोड़ से एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गया जिला के आंती थाना क्षेत्र के ख्वासपुर निवासी ओम प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 266 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान दो बाइक भी जब्त की गई हैं। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...