बाराबंकी, जनवरी 27 -- बाराबंकी। बैंकों में पांच दिन बैंकिंग कार्यों की मांग को लेकर मंगलवार को कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। जिससे जिले की सभी 265 बैंकों में ताला लगा रहा। कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर आदेश जारी करने की मांग की। तीन दिन पहले से बैंक बंद होने से मंगलवार को लोग लेनदेन करने पहुंचे तो बैंकों के गेट पर हड़ताल का बोर्ड और ताला लगा मिला। ऐसे में जरूरतमंदों को वापस लौटना पड़ा। पूरे दिन चली हड़ताल के चलते करीब 150 करोड़ रुपये के लेनदेन का कार्य प्रभावित हुआ। वहीं एटीएम भी दोपहर बाद खाली होने से ग्राहकों की समस्याएं बढ़ गई। जिले में सहकारी 12 बैंकों की सभी 265 बैंक शाखाओं के बाहर बैंक बंद है का बोर्ड सुबह लगाकर अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। यूपीबीईयू के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार दुबे व उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक संघ के जिलाध्...